कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर के जगदीशपुर में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का विशाल आक्रोश मार्च

कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की दी चेतावनी।

कानपुर देहात: तहसील भोगनीपुर के ग्राम पंचायत जगदीशपुर से अवैध शराब बिक्री और शराब माफियाओं के खिलाफ एक विशाल जनचेतना मार्च निकाला गया। इस आक्रोश मार्च में जगदीशपुर और आसपास के गांवों के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया और शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मार्च में शामिल लोगों ने एक सुर में आवाज उठाई कि अब गांवों में अवैध शराब का काला कारोबार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग कानपुर देहात ने शराब माफियाओं पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं की, तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करने और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

कानपुर देहात के जगदीशपुर में अवैध शराब के खिलाफ जनचेतना मार्च निकालती महिलाएं

इस जनचेतना मार्च का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया। मार्च के आह्वानकर्ता अनुज आचार्य जगदीशपुर ने बताया कि शराब के कारण गांवों का माहौल बिगड़ रहा है, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि आबकारी विभाग और प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन जिला स्तर पर शुरू होगा।

जनचेतना मार्च में शामिल प्रमुख लोग

आरती यादव, सुशीला देवी, शांति देवी, जय देवी, कमला देवी, राज दुलारी, राम देवी, राम बेटी, पूनम, सीमा, मुन्नी देवी, सीता देवी, रेशमा देवी, रीना देवी, रजनी देवी, माया देवी, श्याम कली सहित हजारों महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव


Related Articles

AD
Back to top button