कानपुर देहात- रनियां में 12 लाख की डकैती: नकाबपोश डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस के हाथ अब भी खाली
एसपी ने गठित कीं छह विशेष टीमें, 50 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नहीं मिला डकैतों का सुराग

रनियां, कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के श्यामसुंदर वार्ड में बीते बुधवार को रात आठ-दस नकाबपोश डकैतों ने चाकू, असलहों के दम पर एक परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की थी। आज शुक्रवार को उसी घटना का जल्द खुलासा करने के लिए एसपी ने छह टीमें लगाई है। टीमों ने घटनास्थल से लेकर कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। एसओजी व सर्विलांश टीम पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। 24 घंटे के बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी टाइल्स कारीगर राजन कुमार ने बताया कि रात वह पत्नी प्रेमलता, बेटा कृष्णा और भतीजे हिमांशु के साथ छत पर सोए थे। रात करीब 1:30 बजे बदमाश मेन गेट के ऊपर ग्रील नहीं लगी थी, वही से घर के अंदर प्रवेश कर छत पर चढ़े, सभी डकैत जीने के रास्ते से छत पर आए और सभी को दबोच लिया। एक बार शोर मचाया ही था, उसी दौरान डकैतो ने मुँह दबोच लिया। एक बदमाश ने राजन के सिर में रॉड मार दी, इससे उनका सिर फट गया थी। मारपीट करने के बाद बदमाश सभी को आंगन में ले आए थे। बेटे कृष्णा के गले में चाकू रखकर जबरन पत्नी प्रेमलता को कमरा खोलने और जेवरात व नगदी की बात बोली। प्रेमलता भय में आकर कमरे में रखे सोना व चांदी के आभूषण दे दिए। इसके बाद राजन की पेंट की जेब में रखे 50 हजार रूपये भी ले गए। इसके बाद सभी के मोबाइल छीनकर टाल में रखने गये, तो टाल को खंगाला को डेढ़ लाख रूपये ले लिया। करीब 12 लाख की डकैती होने के बाद परिजन गुमशुम है।
6 टीमों ने करीब 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
रनियां। थाना रनियां से करीब 6 टीमें ने सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए। जिसमें पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रनियां बाजार रोड, पामा रोड, ज्वेलर्स की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में नाकामपोश करीब दो लोग दिखाई दिए। वही, रात करीब 1.42 मिनट पर ज्वेलर्स की दुकान के बाहर से एक कार करीब 25 मिनट तक लाइट चलते हुए खड़ी रही। यह सीन सीसीटीवी फुटेज में है। पुलिस के मुताबिक 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज देखे गए।
घटना का खुलासा करने के लिए बनाई गई छह टीमें
रनियां। घटना का जल्द खुलासा करने लिए एसपी ने छह टीमें बनाई है। रनियां थाने से दो टीमें, गजनेर पुलिस, अकबरपुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम शामिल है। टीमों ने कई जगह दबिश दी है। इसके बाबजूद भी डकैतों को पकड़ने के लिए हाथ पैर मारे, लेकिन टीमों के हाथ अभी खाली है।
बयान-
घटना के बाद बनाई गई छह टीम खुलासे में जुटी है। कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। सुराग लगते ही जल्द खुलासा किया जाएगा। दिनेश कुमार गौतम, थाना प्रभारी



