कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रनियां में घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर 14 लाख की लूट, दस बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
टाइल्स ठेकेदार राजन कुमार के साथ मारपीट की गई, जिन्हें इलाज के लिए रनिया के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रनियां, आशीष कुमार। रनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 श्यामसुंदर नगर पामा रोड पर बदमाशों ने घर में धावा बोलकर पांच हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। तीन लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी व जेवरात समेत लगभग 14 लाख रुपये का सामान लूट लिया। विरोध पर मारपीट भी की गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रनिया थाना क्षेत्र के पामा रोड स्थित वार्ड नम्बर दस श्यामसुदंर नगर में रहने वाले राजन कुमार पुत्र रामगोपाल अपना घर बनाकर करीब छ महीने से रह रहे थे। गृह स्वामी टाइल्स मिस्त्री के ठेकदार है, बुधवार की शाम रोज के तरह खाना खाकर के पत्नी प्रेमलता, बेटा कृष्णा, भतीजा हिमांशु के साथ छत पर लेटे थे। बुधवार की बीती रात पीछे के रास्ते से करीब एक डेढ़ बजे 10 से 12 की संख्या में बदमाश छत के ऊपर पहुंच गए।
राजन कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी, एक दो बदमाशों ने पत्नी और बच्चे व भतीजों को भी पकड लिया, उनके पास दो चाकू, दो असलाहे, एक पेचकस, एक नुकीला तरह की राड थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। गृह स्वामी का उपचार रनिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। एक कमरे में रखी तिजोरी से तीन लाख सत्तर हजार रुपए नगद व जेवर दो जोड़ी झाला, सोने का एक राधा बेसर, नाक का, गले का चोकर, एक हार, 3 जोड़ी माला, बड़ा मंगल सूत्र, दो अंगूठी एक लेडीज एक जेंस, दो हॉप पेटी चांदी, एक जोड़ी पायल। चार जोड़ी तोड़िया। ले कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए।



