कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पूर्व सांसद प्यारेलाल संखवार के निधन पर सपा जिलाध्यक्ष/उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने जताया शोक

हाजी फैजान खान ने कहा: प्यारेलाल संखवार जनसरोकारों से जुड़े जननेता थे, उनका जाना अपूरणीय क्षति।

पुखरायां: भोगनीपुर क्षेत्र के पूर्व सांसद प्यारेलाल संखवार के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय स्तर पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी क्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष हाजी फैजान खान उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

हाजी फैजान खान ने स्वर्गीय प्यारेलाल संखवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्यारेलाल संखवार एक सरल, सहज और जनसरोकारों से जुड़े हुए लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और संघर्षशील जननेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी और वे स्वयं पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

पूर्व सांसद प्यारेलाल संखवार के निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है। उनके समर्थक और शुभचिंतक लगातार आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। क्षेत्र में उन्हें एक जनप्रिय, मिलनसार और जनता के बीच रहने वाले नेता के रूप में याद किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ हफ़ूज खान, मुन्ना, सरफू मंसूरी, शीलू खान, आहिल खान, मुन्ना खान आदि मौजूद रहे।

 

 

 


ये भी पढे-  शोक की लहर: पुखरायां निवासी पूर्व सांसद प्यारेलाल शंखवार का दिल्ली में निधन, राजनीतिक जगत में भारी स्तब्धता


 

Related Articles

AD
Back to top button