कानपुर देहात : भोगनीपुर के सुजगवां में ईंटों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,एक घायल
घायल को भेजा गया अस्पताल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां में रविवार शाम एक ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ईंटों से भरा ट्रैक्टर सट्टी से भोगनीपुर की तरफ जा रहा था।रास्ते में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां के सामने ट्रैक्टर चालक रुरगांव निवासी अभिषेक गौतम ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।हादसे में उसमें सवार सुजगवां निवासी रामसिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल रामसिंह को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एस एस आई सुषमा दीक्षित ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।यातायात सुचारू रूप से चालू है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात: विवाहिता ने पति और सास-ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, घर से निकालने की शिकायत



