कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर समाधान दिवस में गरजे एडीएम: कहा- जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की तो खैर नहीं

अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सुनीं 69 फरियादियों की समस्याएं, 5 का मौके पर निस्तारण, फीडबैक लेने की दी चेतावनी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 69 शिकायतों में से 05 का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 69 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।सर्वाधिक मामले जमीनी विवाद से संबंधित दर्ज किए गए।साथ ही पुलिस,विद्युत तथा अन्य मामलों से संबंधित फरियादी भी अपर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुनकर 05 का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र कुमार सिंह,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सिकंदरा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, चार महीने पहले ही हुई थी शादी, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम


 

Related Articles

AD
Back to top button