कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, चार महीने पहले ही हुई थी शादी, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

मदनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में उठाया आत्मघाती कदम, मायके पक्ष में कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया पंचनामा

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान राजकुमार कोरी की 25 वर्षीय पत्नी मिन्कू के रूप में हुई है।

शुक्रवार अपराह्न मिम्कू ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा की।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजन मृतका के शव को घर ले आए।मृतका की इसी वर्ष फरवरी माह में शादी हुई थी।घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को भी भेजी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर: 15.28 करोड़ के सचौली घाट सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण, नवंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम


 

Related Articles

AD
Back to top button