कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर नाबालिग से दुराचार का प्रयास, साजिशकर्ता महिला और मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी में

कमरे में युवक ने की दरिंदगी की कोशिश, शोर मचाने पर मामी ने बच्ची को बचाया।

कानपुर देहात। जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने और इस घिनौनी वारदात में सहयोग करने वाले एक वांछित अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को झींझक स्टेशन और महोई टेम्पो स्टैंड के पास से दबोच लिया।

खानपुर गांव की एक महिला ने मंगलपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाली गायत्री और उसके देवर नवनीत ने उसकी 12 साल की नातिन को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मासूम बच्ची को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। जब बच्ची को नशा हो गया, तो नवनीत ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता की नानी की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। अभियुक्त नवनीत और अभियुक्ता गायत्री ने स्वीकार किया कि उनके बीच अवैध शारीरिक संबंध थे। गायत्री के गर्भवती होने के कारण वे संबंध नहीं बना पा रहे थे, जिसके बाद दोनों ने मिलकर पड़ोस की इस नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की खौफनाक साजिश रची।

घटना के वक्त दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। गायत्री खुद बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे के अंदर ले गई और फिर नवनीत को उसके पास भेज दिया। नवनीत ने जैसे ही कमरे में बच्ची को दबोचा, मासूम ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद उसकी मामी तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। मामी अपनी भांजी को सुरक्षित बचाकर अपने घर ले आई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी नवनीत का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पहले भी प्रताड़ना का मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिलन सिरोही, आरक्षी मोहम्मद आलम, महिला आरक्षी निधि और आरक्षी रमन यादव शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


ये  भी पढे-  कानपुर देहात: मंगलपुर में प्रसूता की मौत के बाद पति समेत 09 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज


Related Articles

AD
Back to top button