कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मंगलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

आत्महत्या की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में सोमवार को एक 13 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान विष्णु के 13 वर्षीय पुत्र ऋषि के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक फिरोजापुर गांव निवासी विष्णु किसान हैं।उनका पुत्र ऋषि खेती बाड़ी के काम में परिवार की मदद करता था।सोमवार को जब उसका शव फंदे से लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि ऋषि धान की रोपाई में अपने माता पिता की मदद करता था।

सोमवार को उसका खेत जाने का मन नहीं था।जिस पर परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाई थी।इसके कुछ घंटों बाद ही उसका कमरे में फंदे से लटका शव मिला।परिजनों का आरोप है कि ऋषि सामान्य स्थित में था।वह किसी प्रकार से नाराज या परेशान नहीं लग रहा था।उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारण सामने लाने की मांग की है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 


ये भी पढे-   कानपुर देहात में परिवार जागृति केंद्र की शुरुआत, अब हर सर्किल में सुलझेंगे पारिवारिक विवाद


 

Related Articles

AD
Back to top button