उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

कानपुर देहात में भारी बारिश का अलर्ट: 21 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला व महामंत्री सुनील कुमार सचान ने डीएम और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। महासंघ ने सोमवार 20 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 21 जुलाई को सभी परिषदीय विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी देने का अनुरोध किया है।

रास्तों में जलभराव और कीचड़ बनी मुसीबत
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला और महामंत्री सुनील कुमार सचान की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि जिले में भारी बारिश का प्रकोप जारी है। इसके कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्यालय आने-जाने वाले रास्तों पर भयंकर कीचड़ और अत्यधिक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने चिंता जताई है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अत: छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षक संगठन ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार 21 जुलाई 2026 को एक दिन का आधिकारिक अवकाश घोषित किया जाए। इस संबंध में अब जिला प्रशासन के अंतिम आदेश का इंतजार है।

 


ये भी पढे-   कानपुर देहात में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 चोरी की बाइक व लोडर संग 6 शातिर गिरफ्तार


 

Related Articles

AD
Back to top button