कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मनकी पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, सरकारी एंबुलेंस की मदद से युवक की बची जान

लखनऊ के डॉक्टर से फोन पर ली सलाह और मौके पर ही दिया इलाज, ईएमटी और पायलट ने पेश की मिसाल

कानपुर देहात। मूसानगर मनकी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ज्ञान सिंह पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है। बताया गया कि ज्ञान सिंह बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से अचानक टक्कर हो गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी राम बहादुर ने लखनऊ स्थित ईआरसीपी के डॉक्टर अमित से संपर्क कर चिकित्सकीय सलाह ली और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा, हमीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button