कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: महिला संबंधी अपराध में वांछित किशोर गिरफ्तार, पुलिस ने भोगनीपुर चौराहे से दबोचा

किशोर ने बताया कि वह और संबंधित युवती पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं ।

भोगनीपुर, कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोगनीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 406/2025 में वांछित चल रहे एक विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर (बालक) को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 08:40 बजे भोगनीपुर चौराहे से अभियुक्त को हिरासत में लिया पकड़े गए किशोर की पहचान वैभव उर्फ आशिक (उम्र लगभग 17 वर्ष), निवासी ग्राम हराहरा के रूप में हुई है

प्यार और तकरार का मामला आया सामने

पुलिस पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि वह और संबंधित युवती पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं उसने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को युवती का उसके माता-पिता से झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर वह उसके पास राजस्थान चली गई थी किशोर के अनुसार, उसने वहां युवती को अलग कमरा दिला दिया था और वह उससे शादी करना चाहता है उसने किसी भी प्रकार के गलत कृत्य से इनकार किया है

कानूनी कार्यवाही और पुलिस टीम

यह पूरा मामला जलपुरा निवासी जीतेन्द्र सिंह उर्फ जयसिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया था पुलिस ने किशोर के विरुद्ध धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है

इस सराहनीय कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अतेन्द्र कुमार और मुख्य आरक्षी राजीव कुमार शामिल रहे

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: झाड़ियों में सजी थी जुए की फड़, भोगनीपुर पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआरियों को दबोचा

Related Articles

AD
Back to top button