कानपुर देहात: महिला संबंधी अपराधों पर प्रहार, 10 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोगनीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त राहुल यादव उर्फ अंकित को गिरफ्तार

- भोगनीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया शातिर अपराधी, न्यायालय में पेशी की तैयारी।
कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोगनीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त राहुल यादव उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?
पुलिस के अनुसार, दिनांक 08.02.2025 को वादी महेंद्र सिंह निवासी सिखमापुर की तहरीर पर धारा 137(2)/87/61(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त राहुल यादव ने अपने सहयोगियों (रश्मी यादव और राहुल कुमार) के साथ मिलकर वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
घेराबंदी कर बढ़ौली मोड़ से दबोचा
उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर शनिवार (07.02.2026) सुबह लगभग 08:35 बजे बढ़ौली मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह दिनांक 06.02.2025 को लड़की को लेकर गया था और आज अपने एक अन्य साथी के इंतजार में खड़ा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल यादव (23 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है:
* थाना कोतवाली भिण्ड (म.प्र.) में चोरी का मामला।
* थाना रूरा में मारपीट और धमकी से संबंधित मामला।
* थाना डेरापुर में BNS की विभिन्न धाराओं में मामला।
* थाना भोगनीपुर में अपहरण और साजिश का वर्तमान मामला।
> “महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस तरह के वांछित अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
> पुलिस प्रशासन, कानपुर देहात
>गिरफ्तार करने वाली टीम:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल पवन कुमार, राघवेन्द्र सिंह व नरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।



