मीना मंच, पावर एंजेल और सेल्फ एस्टीम कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र और शिक्षक हुए सम्मानित
जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय विजेताओं को सौंपे प्रमाण पत्र और पुरस्कार

- पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने लैंगिक भेदभाव, बालिका शिक्षा और व्यक्तिगत स्वच्छता के बनाए चित्र
कानपुर देहात। मिशन शक्ति के तहत माती कलेक्ट्रेट स्थित इको पार्क में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम में मीना मंच, पावर एंजेल और सेल्फ एस्टीम कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिषदीय, केजीबीवी छात्र छात्राओं, उनके सुगमकर्ताओं, प्रत्येक विकासखंड की नोडल और मास्टर ट्रेनर्स को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही ब्लॉक स्तर के विजेता 30-30 बच्चों ने जनपद स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता और ‘मेरे बदलाव की कहानी’ प्रतियोगिता पर प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया और पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को स्टेशनरी और चार्ट पेपर वितरित किया।
एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता के तहत आधा फुल कॉमिक्स से कोई चित्र या पात्र बनाना था। जिसमें बच्चों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, व्यक्तिगत स्वच्छता, बालिका शिक्षा, लैंगिक भेदभाव, पोषक खाद्य सामग्री आदि के चित्र बनाकर अपनी कल्पना शीलता का परिचय दिया। प्रदर्शन प्रतियोगिता में मेरे बदलाव की कहानी को छात्र द्वारा स्वयं 3 मिनट तक निर्णायक समिति के समक्ष प्रस्तुत करना था।
समारोह में जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुणेश सिंह और एसआरजी संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, अनंत त्रिवेदी द्वारा जिला नोडल अखिलेश यादव, मास्टर ट्रेनर शर्मिष्ठा मालिक, नवीन कुमार दीक्षित, रिचा पटेल, आनंद प्रकाश, अर्चना मिश्रा, ब्लॉक नोडल शिल्पा पालीवाल, कंचन शुक्ला, प्रेरणा द्विवेदी, मीनाक्षी शुक्ला, सुगमकर्ताओं कृतिका सौहरिया, कीर्ति त्रिपाठी, अनीता वर्मा, अर्चना कनौजिया, रंजना यादव, पूनम सिंह, अनुपम प्रजापति नीतू कटियार, गार्गी देवी, अर्चना तिवारी, निधि गोस्वामी, मंजू देवी, अपर्णा सिंह, प्रियंका सक्सेना, ज्योति सचान, तौसीफ अख्तर, शशि प्रभा सचान, श्रद्धा, ज्योति खन्ना, रमा यादव, गीता देवी, प्रीती त्यागी, अंजलि, अनामिका पाल, रश्मि सिंह, पूजा शुक्ला, सुमन राजपूत, सरला शुक्ला, ब्लॉक स्तरीय विजेता बच्चों आराध्या, प्रगति, रोशनी, सौम्या, वैष्णवी, महिम, रितिका, कनिष्क, प्रियांशु, पूजा, सरस्वती, सुप्रिया, नंदिनी, अंशिका, मनीषा, प्रियांशी, रीना, दीपिका, अंशिका, पलक, आदि प्रशस्ति पत्र, स्टेशनरी और बैग देकर सम्मानित किया गया।



