कानपुर देहात मिशन शक्ति 5.0: ‘नई किरण’ ने बिखरे हुए 4 परिवारों को फिर से एक सूत्र में बांधा
आपसी सहमति के बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी एक साथ घर विदा हुए।

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण के तहत जनपद में एक सकारात्मक पहल देखने को मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के माध्यम से पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटने की कगार पर खड़े परिवारों को फिर से बसाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में काउंसलिंग के जरिए चार दंपति साथ रहने को राजी हुए।
जनपद कानपुर देहात में आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे विवादों के कारण टूटने वाले परिवारों को काउंसलिंग के माध्यम से पुनः जोड़ना है।
काउंसलिंग के दौरान कुल 33 मामले सामने आए। नई किरण के सदस्यों और पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और उन्हें परिवार के महत्व के बारे में समझाया। टीम के अथक प्रयासों का परिणाम रहा कि 4 मामलों में पति-पत्नी ने अपने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया। समझौते के बाद ये परिवार प्रसन्नतापूर्वक अपने घर रवाना हुए। अन्य मामलों में गहन काउंसलिंग की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अगली तारीख दी गई है।
इस सफल काउंसलिंग सत्र में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति देवी, महिला मुख्य आरक्षी नीतू, महिला आरक्षी कुमारी रीनू, आरक्षी शिवम पाण्डेय, महिला आरक्षी रंजना सोनकर और महिला आरक्षी शालू देवी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
ये भी पढे- जन आरोग्य मेले में 199 मरीजों को मिला सफल उपचार,बीमारी से बचाव के दिए गए मंत्र



