कानपुर देहात में घायल सर्राफा व्यापारी अस्पताल में भर्ती।
काली बुलेट पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने निनायां मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया।

- विरोध करने पर व्यवसायी के हाथ पर चाकू से कई वार कर किया गंभीर रूप से घायल।
- बैग में रखे 1.35 लाख नकदी, 20 हजार जेब से, 50 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी लूटी।
- एएसपी और सीओ अकबरपुर ने घटनास्थल का मुआयना कर खुलासे के निर्देश दिए।
सरवनखेडा(कानपुर देहात) । गजनेर थाना क्षेत्र के जिगनी पुरवा गांव स्थित बाजार से अपने गांव शाहजहांपुर निनायां जा रहे सराफा व्यवसायी को दिन दहाड़े दोपहर में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने निनायां मार्ग पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर नगदी जेवरात मोबाइल फोन सहित 15 लाख से अधिक का माल लूट ले गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल व्यवसायी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर मे भर्ती कराया। और गजनेर पुलिस थाने में सोती रही। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ अकबरपुर ने जायजा लिया और गजनेर थाना प्रभारी को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए है। वहीं गजनेर थाना क्षेत्र में लगातार लूट और चोरी की हो रही ताबडतोड घटनाओं से लोग दंहसत जदा है। और पुलिस की शिथिल कार्यशैली से रोष व्याप्त है।
गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां गांव निवासी राज बल्लभ सिंह परिहार की जिगनी पुरवा गांव स्थित बाजार में शिखा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जहां वह सुबह अपनी बाइक से बाजार गए थे और आज रविवार दोपहर करीब १ बजे बाजार से वापस बाइक से घर आ रहे थे तभी निनायां मोड से गांव की ओर १०० मीटर दूर पर काली बुलट बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया और नगदी जेवरात से भरा बैग छीनने लगे विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हांथ मे कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीडित व्यवसायी के छोटे भाई सीलू सिंह ने बताया कि जेब में पडे २०,००० रूपये व बैग में पडे करीब १ लाख ३५ हजार रूपये के साथ ही लगभग ५० ग्राम सोना व करीब आधा किलो चांदी के आभूषण सहित मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले वहीं कुछ देर बाद निकले गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे उनके भाई सीलू सिंह व परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर मे भर्ती कराया और गजनेर पुलिस को सूचना दी। लूट की खबर लगते ही गजनेर थाना पुलिस एक पैर के बल दौडती रही पर बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे कर भाग चुके थे।
वहीं इसकी सूचना गजनेर पुलिस ने अधिकारियों को दी तो अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ अकबरपुर ने घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित से गजनेर अस्पताल पहुंच जानकारी ली और गजनेर थाना प्रभारी को जल्द खुलासा करने व अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। वहीं इस संबंध में गजनेर थाना प्रभारी से सम्पर्क करना चाहा पर फोन रिसीव नही करने से बात नहीं हो सकी है।
ये भी पढे- मूसानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया जिला अस्पताल



