कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मीनापुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीवॉल महासंग्राम की तैयारियां चरम पर 

बुधवार को ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव में सुभाष बॉलीवॉल क्लब के तत्वाधान में 24 व 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को होगा।प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।दूसरे दिन गुरुवार को शहरी क्षेत्र की टीमों के बीच महामुकाबला होगा।यह जानकारी सुभाष बॉलीवॉल क्लब के आयोजक मंडल ने दी है।आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीवॉल बॉलीवॉल महासंग्राम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मलासा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान के द्वारा किया जाएगा।वहीं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,जिलाध्यक्ष रेणुका सचान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Related Articles

AD
Back to top button