पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने व्यापारियों को सुरक्षा का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सार्थक पहल

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक को शुरू करने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि पदाधिकारियों ने जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय से भेट की।
जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने पुलिस अधीक्षक महोदया को बताया कि सरकार द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय कि अध्यक्षता में व्यापारी बंधु बैठक हर माह आयोजित की जा रही है वैसे ही व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हर माह आयोजित करने का निवेदन किया है जिससे व्यापारी बंधुओं की समस्याओं सुझावों को आपके समक्ष बैठक में प्रस्तुत कर के प्रभावी निस्तारण हो सके।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने जनवरी माह से व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक शुरू करने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामन्त्री पीयूष कौशल नगर अध्यक्ष गहलो दीपक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।



