कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 118 मरीजों को मिला सफल उपचार

बीमारी से बचाव के दिए गए टिप्स

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 118 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

आज देवीपुर सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 44 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया।वहीं मलासा में 40 तथा जरसेन में 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,रात्रि के समय में मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थित में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की अपील की।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी योगेंद्र सिंह,राम प्रताप,शिवम्,फहीम, दिव्यांशी,योगेश शुक्ला,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button