कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिषधन मार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।मृतक की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई है।

अवधेश अपनी ससुराल लिधौरा आए हुए थे।ससुराल से घर लौटते समय रास्ते में एक तेज रप्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद अवधेश को तत्काल एंबुलेंस की मदद से रसूलाबाद सीएचसी ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अवधेश के परिजनों में शोक छा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button