कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी ने सिकंदरा तहसील में सुनीं आम जनता की समस्याएं।

समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज, सबसे ज्यादा 46 मामले राजस्व विभाग के आए।

सिकंदरा: आज संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील सिकंदरा में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को हर एक मामले का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

इस समाधान दिवस के दौरान कुल 62 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ी 46 शिकायतें रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 06, जल निगम विभाग की 02, नगर पंचायत की 01 और विकास विभाग की 07 शिकायतें सामने आईं। इन सभी मामलों में से 02 शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, फरियादी की संतुष्टि और समयबद्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अगर किसी भी स्तर पर काम में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भूमि विवाद से जुड़े जितने भी मामले हैं, उनमें प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अनिवार्य रूप से मौके पर जाए और जमीनी हकीकत देखकर ही निस्तारण सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने छोटे-छोटे मामलों को भी पूरी गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस और तहसील दिवस में आने वाली सभी शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने की बात कही।

इस महत्वपूर्ण बैठक और समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


ये भी पढे-  शिवली में तेज रप्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


 

Related Articles

AD
Back to top button