कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मूसानगर में बाइक हादसा, युवक घायल

108 एंबुलेंस से CHC पुखरायां में भर्ती

कानपुर देहात। चित्रकूट से सुबह करीब 9 बजे मूसानगर की ओर आ रहे शिवा पुत्र संजय (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना भोगनीपुर की बाइक मूसानगर के कृपालपुर मोड़ के पास सड़क पर बने गड्ढे में चली गई, जिससे वह घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर 112 सेवा ने 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी राम बहादुर सिंह और पायलट रामचंद्र ने ईआरसीपी डॉक्टर सुमित से फोन पर परामर्श लेकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद मरीज को सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण बताते हुए मरम्मत की मांग की है।

Related Articles

AD
Back to top button