कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चालक फरार, पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में आज एक सड़क हादसा सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।मृतक की पहचान ज्योतिष गांव निवासी सुभाष सविता के रूप में हुई है।हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ।वह कानपुर से अपने घर ज्योतिष लौट रहे थे।

सुभाष सविता कानपुर में निजी काम से गए थे।वापसी के दौरान जब वह बाइक से ज्योतिष जा रहे थे उसी दौरान अकबरपुर में उन्हें एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button