कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पल्लेदार का शव

पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के शिवली कस्बे में सोमवार को एक पल्लेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से लटकता मिला।मृतक की पहचान शिवप्रकाश 45 वर्ष के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।शिवाजी नगर निवासी शिवप्रकाश पल्लेदारी का काम करते थे।मृतक के भाई रामप्रकाश ने बताया कि शिवप्रकाश रविवार रात अपने कमरे में सोने चले गए थे।सोमवार सुबह कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला।मृतक की पत्नी पूनम भाई दूज के अवसर पर अपने मायके गई हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button