उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली के देवीपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत झांसी कानपुर हाइवे के डींग गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

Story Highlights
  • डींग गांव के पास हुआ हादसा
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली के देवीपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत झांसी कानपुर हाइवे के डींग गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।मृतक की पहचान कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के पंचमापुरवा गांव निवासी अनंतू के 39 वर्षीय पुत्र श्रीपाल के रूप में हुई है।हादसा सोमवार रात्रि करीब 10.30 बजे हुआ।जब एक अज्ञात वाहन ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।हादसे में डीसीएम चालक श्रीपाल केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर घायल चालक को बाहर निकाला।घायल को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान श्रीपाल की मौत हो गई।चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button