उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, सर्विस रोड पर खड़ी डीसीएम से हुई टक्कर

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम

Story Highlights
  • मंटोरा पुल के पास सर्विस लेन पर हुआ हादसा
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

रनियां। रनिया की एक प्राइवेट फैक्ट्री से ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा एक बाइक सवार सर्विस रोड पर खड़ी एक डीसीएम से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है।

गजनेर थाना क्षेत्र के नंगापुर गांव का रहने वाला प्रदीप उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा रनिया में विसायकपुर स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोमवार की देर रात वो ड्यूटी समाप्त होने पर बाइक से वापस घर जा रहा था की तभी मंटोरा ओवरब्रिज के समीप सर्विस रोड पर खड़ी एक डीसीएम में बाइक सहित पीछे से घुस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर रनियां शिवनारायण सिंह ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के घर वालों को दी तो रोना पिटना मच गया। मृतक की पत्नी तनुजा तथा पुत्री आयुषी बेटा आदित्य, सिद्धार्थ रोते बिलखते मोर्चरी पहुंचे तथा शव से लिपटकर बिलख पड़े। उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने शव का पंचायतनामा भर पीएम के लिए भिजवाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर एस एन सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है, डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button