उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में डीसीएम और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत,चालक गंभीर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी कानपुर हाइवे नेशनल हाइवे पर डींग गांव के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ।कानपुर से झांसी की ओर जा रही एक डीसीएम ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से टकरा गई

Story Highlights
  • डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया बाहर,भेजा जिला अस्पताल
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी कानपुर हाइवे नेशनल हाइवे पर डींग गांव के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ।कानपुर से झांसी की ओर जा रही एक डीसीएम ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से टकरा गई।हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा रात्रि करीब एक बजे हुआ।जब डींग कट पर आगे चल रही ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक मुड़ गई और पीछे आ रही एक डीसीएम से टकरा गई।हादसे की जानकारी होने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया।गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटना के कारण हाइवे पर लम्बा जाम लगा रहा।चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल डीसीएम चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button