कानपुर देहात में अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतक की पहचान मुंगीसापुर चौकी क्षेत्र के कैरामऊ गांव निवासी 53 वर्षीय कौशल किशोर के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक कौशल किशोर ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी होने पर उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया।अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



