कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक पर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने का गंभीर आरोप

पीड़िता युवती ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाना भोगनीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी लेने बाजार गईं दो युवतियों की वीडियो बनाकर और अश्लील गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देने का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़िता युवती ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाना भोगनीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बाबा और बहन के साथ सब्जी लेने डींग बाजार गईं थी।

आरोप है कि इसी दौरान सब्जी की दुकान पर मोहम्मदपुर निवासी इमरान ने अपने फोन से सब्जी लेते समय दोनों बहनों की वीडियो बना ली तत्पश्चात आरोपी ने उस वीडियो को अश्लील गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांच की जा रही है।आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button