उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अपहर्ता सकुशल बरामद पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के लिए थाना अमराहट पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है

Story Highlights
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने हासिल की कामयाबी

पुखरायां।जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के लिए थाना अमराहट पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस टीम ने त्वरित और लगन से कार्यवाही करते हुए अपहरण से संबंधित एक मामले में अपहर्ता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।इस संबंध में थाना अमराहट में भारतीय दंड संहिता की धारा 137.2/87 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।इस गंभीर महिला संबंधी अपराध में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।गुरुवार को पुलिस टीम को मामले में सफलता हांथ लग गई।मिशन शक्ति टीम ने 18 वर्षीय अपहर्ता/पीड़िता को थाना क्षेत्र के महटोली से सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद पीड़िता को पुलिस की निगरानी में रखा गया है और नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस टीम अपराधियों पर अंकुश लगाने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button