कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त टीम ने सीज किए 46 ट्रक, वसूला 70 लाख से अधिक राजस्व

भोगनीपुर में दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत प्रशासनिक और पुलिस अमले ने की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट और अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा।

भोगनीपुर: उत्तर प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस और प्रशासनिक टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने भोगनीपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन में लिप्त कुल 46 ट्रक और डम्फरों को सीज कर दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहनों से कुल 70,29,590 रुपये (सत्तर लाख उनतीस हजार पांच सौ नब्बे रुपये) का रिकॉर्ड शमन व राजस्व शुल्क वसूला गया है। यह कार्रवाई दिनांक 24 मई 2026 को भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के दौरान अमल में लाई गई। इस बड़ी कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

इस विशेष अभियान को सफल बनाने में उप जिला मजिस्ट्रेट भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, एआरटीओ कानपुर देहात, जिला खनन अधिकारी कानपुर देहात और भोगनीपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। संयुक्त टीम की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगा है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहनों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त चेकिंग और दंडात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


ये भी पढे-  जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य जारी


Related Articles

AD
Back to top button