कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में इलाज कराकर घर लौट रही बालिका की सड़क हादसे में मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में इलाज कराकर घर वापस लौट रही एक छह वर्षीय बालिका की सड़क हादसे में मौत हो गई।मृतका की पहचान दिवैर की मड़ैया निवासी 6 वर्षीय भारती उर्फ मोना के रूप में हुई है।बालिका अपने माता पिता लीलावती और विजयशंकर के साथ शाहजहांपुर से इलाज कराकर साइकिल से दिवैर की मड़ैया अपने घर लौट रही थी।

रास्ते में एक ट्रैक्टर के पीछे लगे थ्रेसर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।हादसे में भारती उर्फ मोना पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को निजी वाहन से तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: डेरापुर में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लोहे की रॉड से पीटा

Related Articles

AD
Back to top button