कानपुर देहात में एक बार फिर चली पुलिस अधीक्षक की तबादला एक्सप्रेस
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु बुधवार देर रात पुनः अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है

- एक निरीक्षक समेत कई उपनिरीक्षक किए गए इधर से उधर
- पुलिस महकमें में मची खलबली
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु बुधवार देर रात पुनः अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक परवेज अली को रिट सेल कानपुर देहात से हटाकर अपराध निरीक्षक थाना सिकंदरा भेजा गया है।वहीं उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को थाना रसूलाबाद से चौकी प्रभारी नारखास थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक ब्रजमोहन को थाना मंगलपुर से थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को थाना भोगनीपुर से थाना अमराहट,उपनिरीक्षक रविकांत त्रिपाठी को प्रभारी अंगुष्ठ छाप ब्यूरो से प्रभारी अंगुष्ठ छाप ब्यूरो/प्रभारी सिटीजन चार्टड सेल,उपनिरीक्षक नेम सिंह को थाना भोगनीपुर से थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से थाना रनियां,उपनिरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन से थाना बरौर,महिला उपनिरीक्षक चंद्रकुमारी को थाना शिवली से थाना सिकंदरा,उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल को पुलिस लाइन से थाना शिवली,उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पाल को थाना रनियां से थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक राजेश कुमार को थाना रूरा से थाना सिकंदरा,उपनिरीक्षक अभिनेष कुमार को थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी मुंगीसापुर थाना डेरापुर,उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार वर्मा को थाना शिवली से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक शकील अहमद को पुलिस लाइन से रिट सेल,उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक दीपक चंद्र शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना रूरा,उपनिरीक्षक संजीव कटारा को पुलिस लाइन से थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक ऋषिकेश मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना गजनेर,उपनिरीक्षक कमल किशोर शर्मा को पुलिस लाइन से थाना रनियां,महिला उपनिरीक्षक प्रतिमा कुशवाहा को थाना गजनेर से थाना शिवली तथा उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना रसूलाबाद से चौकी प्रभारी बिरहुन थाना रसूलाबाद नियुक्त किया गया है।समस्त पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।



