कानपुर देहात में एक महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार,37 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना अकबरपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना अकबरपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक महिला समेत तीन गांजा तस्करों को 37 किलो 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में की गई है।पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बारा जोड़ पुल पर छापामारी कर एक महिला आरोपी समेत तीन आरोपियों को 37 किलो 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा समेत रंगे हाथों दबोच लिया।जिसकी अनुमानित लागत करीब 1870000 रूपये बताई जा रही है।आरोपियों की पहचान लवकुश चौहान व बादल सिंह निवासी रठे थाना किशनी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।वहीं महिला आरोपी की पहचान सुधा निवासी हरिओम मोहल्ला शाहीसराय कस्बा व थाना फरह जनपद मथुरा के रूप में हुई है।आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह,महिला उपनिरीक्षक नीरज शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



