कानपुर देहात में करंट की चपेट में आकर शटरिंग मिस्त्री की मौत,शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के जोधेपुर गांव में आज दोपहर बाद सटरिंग खोल रहे मजदूर की मकान के बगल से निकली हाई टेंसन लाइन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। साथी मजदूरों ने गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पा कर मौके पर पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया। जब कि सूचना पर पहुंची गजनेर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
गजनेर थाना क्षेत्र के जोधेपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राम स्वरूप कमल के नव निर्मित मकान में १५ दिन पूर्व हथेही गांव निवासी सटरिंग संचालक शीलू पुत्र रामनरेश ने अपनी सटरिंग ठेके पर लगायी थी। जो कि आज सोमवार को सटरिंग खोली जा रही थी। जिसमे सटरिंग संचालक शीलू व मिस्त्री मीतू कुमार एवं सरवन पुत्र उमादत्त २७ वर्ष सटरिंग खोल रहे थे। कि बगल से निकली ११००० बोल्टेज लाइन मे अचानक लम्बा लोहे का राड जिससे सटरिंग खोल रहा था और बैलेंस बिगडने पर सरवन बिजली लाइन पर गिरा जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे साथियों ने गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सिद्धार्थ गोपाल शर्मा ने मृत घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया। जब कि परिजन अस्पताल से पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को जोधेपुर गांव ई रिक्शा में रख कर लिए जा रहे थे। तभी गजनेर पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस शव को वापस अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही की।
वहीं मृतक की माँ सविता देवी, व मृतक के बडे़ भाई सुनील कुमार व सुशील टकुमार व पिता उमादत्त का रो रो कर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक की शादी तीन साल पहले हो चुकी थी पर सादी के बाद से छूटाछाटी चल रही थी। इस संबंध में गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



