कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में खड़े ट्रक से टकराई बाइक,बाइक सवार की मौत 

पिपरी गांव के पास हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर पिपरी गांव के पास एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान जालौन के कालपी स्थित राजीपुरा निवासी बन्ने खां के 22 वर्षीय पुत्र अमन के रूप में हुई है।अमन सोमवार को अपनी पत्नी शाहिना को अकबरपुर मायके छोड़कर घर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान पिपरी गांव के पास हाइवे पर उसकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई।हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अमरौधा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अमन को गंभीर हालत में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

अमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button