कानपुर देहात में करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के बीरबल का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

- पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के बीरबल का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान महाराज सिंह नायक के 45 वर्षीय पुत्र कपूर सिंह के रूप में हुई है।कपूर सिंह मंगलवार को आम के पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे थे।इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में करंट से मौत की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



