बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में नन्हें मुन्हें बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व,संस्कारिक प्रस्तुतियों ने सभी को लुभाया
पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में सोमवार को होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

- निदेशक,प्रधानाचार्य ने दी होली की बधाई
पुखरायां।पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में सोमवार को होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।नन्हें मुन्हें बच्चों ने एक दूसरे को अबीर,गुलाल लगाकर होली का पर्व बड़े उमंग और उत्साह से मनाया और प्रेम व एकता का संदेश दिया।इस दौरान विद्यालय परिसर रंगों की खुशियों में सराबोर नजर आया।बच्चों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।बच्चों ने रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम,होली से जुड़े गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रवि सचान व प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी ने बच्चों व समस्त क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी और उन्हें आपसी सद्भाव,प्रेम तथा सौहाद्र बनाए रखने का संदेश दिया।संपूर्ण वातावरण रंग,उमंग और आनंद से भरा नजर आया।विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा।इस मौके पर मनीषा,रचना,पूजा,रीना,सोनी,कॉर्डिनेटर रीना अयाज,श्वेता दुबे आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



