कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान करने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी; दो साथी मौके से फरार

कानपुर देहात: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के बुधेड़ा डेरा गांव के पास यमुना नदी में स्नान करने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी है।लापता युवक की पहचान प्रमोद कटियार के 19 वर्षीय पुत्र अर्पित के रूप में हुई है।

अर्पित अपने दो साथियों के साथ अमराहट थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी के कैनाल पम्प घाट पर नहाने आया था।युवक के लापता होने के बाद उसके कपड़े,नीले रंग की शर्ट,सफेद पैंट,अंडरगार्मेंट्स और दो बाइक की चाबियां घाट किनारे मिलीं।घटना के बाद अर्पित के साथ आए दोनों साथी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार,तहसीलदार राकेश चंद्रा,क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह और थाना प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक युवक के नदी में डूबने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।युवक की तलाश जारी है।फिलहाल अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी है।युवक के नदी में डूबने की पुष्टि नहीं हुई है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button