कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस वॉलीबॉल शुरू: कानपुर नगर ने सेपक टकरा का फाइनल जीता

9 जिलों की टीम कानपुर देहात में, डीआईजी हरीश चन्दर ने किया उद्घाटन

कानपुर देहात। युवाओं में खेल भावना और पुलिसकर्मियों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कानपुर देहात में कानपुर जोन की 27वीं अन्तर जनपदीय जोनल पुलिस वॉलीबॉल कलस्टर (महिला/पुरुष वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात आलोक कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्डस राजेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर हरमीत सिंह एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर और कानपुर जोन के अन्य जनपद—इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर और कानपुर देहात—सहित कुल 09 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

आज हुए मैचों के परिणाम:

वॉलीबॉल पुरुष वर्ग:

  1. पहला मैच: जनपद कानपुर देहात (विजेता) ने ललितपुर को 21-06 और 21-08 से हराया।
  2. दूसरा मैच: जनपद कानपुर नगर (विजेता) ने झांसी को 21-08 और 21-07 से हराया।
  3. तीसरा मैच: जनपद कन्नौज (विजेता) ने इटावा को 21-11 और 21-18 से हराया।

सेपक टकरा पुरुष वर्ग:

  1. प्रथम सेमीफाइनल: जनपद कानपुर नगर (विजेता) ने कन्नौज को 21-07 और 21-04 से हराया।
  2. द्वितीय सेमीफाइनल: जनपद कानपुर देहात (विजेता) ने ललितपुर को 21-04 और 21-03 से हराया।
  3. फाइनल मैच: जनपद कानपुर नगर (विजेता) ने रोमांचक मुकाबले में कानपुर देहात को 21-19 और 21-16 से हराकर खिताब जीता।

कल के मैच:

कल 6 नवंबर 2025 को प्रातः 08:00 बजे पुरुष वर्ग वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रथम सेमीफाइनल जनपद कानपुर नगर और जनपद जालौन के मध्य होगा, जबकि द्वितीय सेमीफाइनल जनपद कानपुर देहात और जनपद कन्नौज के बीच खेला जाएगा। इसके अतिरिक्त, कल महिला वर्ग के वॉलीबॉल और सेपक टकरा के मैच भी आयोजित किए जाएंगे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button