एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव महंत कैलाशपुरी का हालचाल लेने पहुंची दुर्वासा ऋषि आश्रम
मलासा विकासखण्ड के निगोही के दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत कैलाशपुरी विगत काफी समय से बीमार चल रहे थे।जिनका कानपुर में इलाज हो रहा था।स्वास्थ्य ठीक होने पर अब महन्त जी अपने आश्रम आ गए है

- महोलिया में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर कमाया पुण्य
पुखरायां।मलासा विकासखण्ड के निगोही के दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत कैलाशपुरी विगत काफी समय से बीमार चल रहे थे।जिनका कानपुर में इलाज हो रहा था।स्वास्थ्य ठीक होने पर अब महन्त जी अपने आश्रम आ गए है।बुधवार को एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देशन में समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव अपनी पूरी टीम के साथ दुर्वासा ऋषि आश्रम के महन्त कैलाशपुरी महाराज जी का हाल चाल लेने के लिए आश्रम पहुंचीं।

उन्होंने उनका कुशल क्षेम पूछा और बहुत जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।कैलाशपुरी महाराज जी क्षेत्र में एक बहुत ही सरल सौम्य और परोपकारी संत माने जाते है।एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति की टीम के साथ में बरौर थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ उपस्थिति थे।इसके उपरांत पास में स्थिति महोलिया ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भंडारे में पहुंचकर आयोजकों का आभार प्रकट किया सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर महेन्द्र पाल ( शिक्षक), सुमित यादव, तौफीक मिस्त्री, विनोद यादव, मानसिंह यादव, चंद्रभान, हरपाल सिंह,आदि लोग उपस्थिति थे।



