उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हाजी फैजान खान को कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगों ने जताया हर्ष

कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी हाजी फैजान खान को यूपी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया।रविवार को रसूलाबाद कस्बे में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी हाजी फैजान खान को यूपी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया।रविवार को रसूलाबाद कस्बे में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करा स्वागत सत्कार किया।इसी क्रम में नीरज राजपूत को कानपुर देहात में महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश कोषाध्यक्ष ने इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।जिसके बाद कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के उद्घोष के साथ हुआ।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी सदस्य अंबुज शुक्ला,प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सिंह और फतेहपुर इकाई से मीडिया प्रभारी मजहर अहमद मौजूद रहे।अपनी नियुक्ति के उपरांत जिलाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने यूपी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे।फैजान खान ने यह भी सुनिश्चित किया कि वे संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में उद्यमियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।उन्होंने स्वीकार किया कि कानपुर देहात में उद्यमियों की बड़ी समस्याएं हैं और इन समस्याओं को संगठन के माध्यम से दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर सफीक खान,अनीश मिर्जा,असीम मिर्जा मोहसिन खान,अल्तमस खान समेत बड़ी संख्या में लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

AD
Back to top button