शिवली में रामगंगा नहर में बहता मिला युवक का शव,नहीं हो सकी पहचान
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम रामगंगा नहर की एक शाखा से अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिला है।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम रामगंगा नहर की एक शाखा से अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिला है।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस शव की शिनाख्त व मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गई है।रविवार शाम करीब 5.30 बजे बलुआपुर गांव के पास रामगंगा नहर की शाखा में पुलिया के नीचे एक शव बहकर आ गया।शव देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम को भी सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने आसपास के क्षेत्र से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने स्थानीय लोगों और आसपास के निवासियों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस के मुताबिक शव क्षत विक्षत अवस्था में होने के कारण पहचान कराने में कठिनाई आ रही है।पुलिस आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



