कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी लापता,युवक पर आरोप

रिपोर्ट दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के लापता हो जाने का मामला सामने आया है।परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते गुरुवार की शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।इस दौरान उन्हें पता चला कि कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव का रहने वाला विशाल नामक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।वह अक्सर मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बहनोई के यहां रहता था।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी का अभी तक कही सुराग नहीं लग सका है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button