कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल,भेजा गया जिला अस्पताल
कानपुर देहात में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर हांसेमऊ गांव के निकट हुआ।घायलों की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी दिनेश कुमार और जगदीश सिंह के रूप में हुई है।दोनों शुक्रवार को अपने गांव से माती जा रहे थे।
हांसेमऊ गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



