कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात बाइक से टक्कर से बुजुर्ग घायल,भेजा गया अस्पताल

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा कस्बे में गुरुवार रात एक अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे रूरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल की पहचान वार्ड नंबर 5 शेरगंज कस्बा रूरा निवासी पुत्तन के रूप में हुई है।

घटना गुरुवार देर रात उस समय हुई जब पुत्तन सड़क पार कर रहे थे तभी एक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी रूरा विनोद कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- पुखरायां में तेज रप्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा घायल

Related Articles

AD
Back to top button