उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी लापता,परिजनों की शिकायत पर पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव से एक नाबालिक किशोरी कहीं लापता हो गई।मां ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है

पुखरायां।कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव से एक नाबालिक किशोरी कहीं लापता हो गई।मां ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।चक्केपुरवा निवासिनी अर्चना ने मंगलवार को थाना मंगलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पति की मृत्यु उपरांत वह बच्चों समेत अपने मायके चक्केपुरवा में रह रही है।बीते 05 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे उसकी नाबालिक पुत्री करिश्मा घर से बिना बताए कहीं चली गई है।जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।लापता किशोरी की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button