उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कुकर फटने से किशोर झुलसा,हालत गंभीर

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हटिया रायपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां घर में खाना बनाते समय कुकर फटने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हटिया रायपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां घर में खाना बनाते समय कुकर फटने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया गया है।जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।किशोर के पिता असलम ने बताया कि घर में खाना बन रहा था।उनका बेटा इरफान पास में खेल रहा था।इसी दौरान अचानक कुकर फट गया।हादसे में इरफान बुरी तरह झुलस गया।पिता ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर इरफान की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना से परिवार में शोक छाया हुआ है।

Related Articles

AD
Back to top button