कानपुर देहात में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में बुधवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के नहर पुल के पास हुआ

- पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुटी
पुखरायां। कानपुर देहात में बुधवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के नहर पुल के पास हुआ।कमला बाग निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र किसी काम से झींझक कस्बे के नहर पुल पर पहुंचे थे इसी दौरान रसूलाबाद से मंगलपुर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



