कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्वच्छता के लिए जनसहभागिता जरूरी: पुखरायां स्टेशन पर ‘अमृत संवाद’ का आयोजन

अमृत स्टेशन योजना के तहत उच्चीकृत सुविधाओं पर यात्रियों से लिए गए सुझाव

कानपुर देहात। रेलवे बोर्ड के निर्देश और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में, स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत झांसी मंडल द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज (15.10.2025) पुखरायां रेलवे स्टेशन पर ‘अमृत संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं की जानकारी देना था।

यात्रियों से सीधा संवाद

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने पुखरायां स्टेशन के सामान्य यात्री प्रतीक्षालय में उपस्थित यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने यात्रियों को अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित पुखरायां स्टेशन पर उच्चीकृत की गई यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनकी गुणवत्ता में और सुधार के लिए यात्रियों के बहुमूल्य सुझाव भी एकत्रित किए।

स्वच्छता बनाए रखने की अपील

अमन वर्मा ने यात्रियों से स्वच्छता का महत्व समझाते हुए आग्रह किया कि वे रेल परिसर, प्लेटफार्मों और कोचों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा कचरा हमेशा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित सफाई अभियान और सुविधाओं के निरंतर आधुनिकीकरण जैसे कदम उठा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के साथ जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Related Articles

AD
Back to top button